नई दिल्ली | दिल्ली के हौज खास इलाके में फंसी सात कश्मीरी लड़कियों को सिविल सोसाइटी के सदस्यों की मदद से वापस कश्मीर भेज दिया गया है। लड़कियों ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे परेशान हैं। उनके पास पैसे नहीं हैं। लड़कियों ने शिकायत की थी कि उनके मकान मालिक ने पहले ही उनसे किराया ले लिया है और वे अपने घरों से दूर रहना सहन नहीं कर सकती हैं।
मकान खाली करने के लिए मकान मालिक के लगातार दबाव डालने के कारण लड़कियां परेशान थीं।
ये लड़कियां विभिन्न विषयों में शिक्षा प्राप्त कर रह हैं। उनके घर लौटने के लिए बसों की व्यवस्था की गई।
एक समाज सेवक शकीलुर रहमान ने कहा, “वीडियो देखने के बाद हमारी टीम ने लड़कियों से संपर्क किया, कश्मीर में अधिकारियों से संपर्क किया और उनसे अनुमति ली।”
रहमान ने कहा कि असम के सांसद बदरुद्दीन अजमल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने उन्हें आवश्यक मंजूरी दिलाने में मदद की।
–आईएएनएस
और भी हैं
भारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्री
जीआईएस 2025 में आतिथ्य का नया आयाम : भोपाल में पहली बार टेंट सिटी
500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनिक इनोवेशन की आवश्यकता: मनोहर लाल