नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाई रही और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का औसत तापमान था।
भारतीय मौसम विभाग ने आईएएनएस को बताया, “रविवार को सुबह में मुख्य रूप से कोहरा छाई रहेगी। आगे आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे 79 प्रतिशत आद्र्रता बनी रही और दृश्यता 1500 मीटर थी।
रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ