नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, दोपहर या शाम के बाद आंधी आने और बादल गरजने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि दृश्यता 2,500 मीटर रही।
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया