नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 67.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस
और भी हैं
दिल्ली में 66 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, घनी आबादी वाले इलाकों में ले रहे थे पनाह
सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अधिकारियों के साथ किया व्यापक निरीक्षण दौरा, चांदनी चौक को पुनः भारत का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाने के लिए की पहल
एसबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 8,077 करोड़ रुपए का लाभांश दिया