नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 14 सितंबर को सिर्फ एक दिन के लिए आयोजित हो रहे दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र पर नाराजगी जताई है। कहा है कि एक दिवसीय मानसून सत्र को बढ़ाकर कम से कम पांच दिन किया जाए। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर विधूड़ी ने कहा कि, “एक दिवसीय मानसून सत्र को बढ़ाकर कम से कम 5 दिनों का करने की पार्टी मांग करती है। एक दिन में जरूरी मुद्दे नहीं उठाए जा सकते। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन पर बसी 48000 झुग्गियों के परिवार वालों को खाली पड़े मकानों में बसाने के मामले को भाजपा दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में जोरशोर से उठाएगी। भाजपा दिल्ली के लोगों के हितों से जुड़े हुए सभी मुद्दों को भी मानसून सत्र में उठाने की तैयारी कर रही है।”
बता दें कि इस बार दिल्ली विधानसभा का सिर्फ एक दिन का मानसून सत्र 14 सितंबर को बुलाया गया है। कोरोना वायरस के खतरे के कारण इस एक दिन के सत्र के आयोजन को लेकर भी खास सतर्कता बरती जाएगी। विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने वाले सभी विधायकों के लिए मास्क अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होगा। सत्र से 48 घंटे पहले विधायकों कोविड 19 का टेस्ट भी होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ