नई दिल्ली : पूर्वी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा कानूनी जागरूकता फैलाने के लिए शास्त्री नगर, सरोजिनी पार्क, गीता कॉलोनी में 7 नवंबर 2021 को सुबह 8:30 बजे एक “साईकिल रैली” का आयोजन किया जा रहा है। दीपक जगोत्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ( पूर्व ) इस रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर एक कानूनी हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा। सुखमंच थिएटर की ओर से एक “नुक्कड़ नाटक” का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कंवल जीत अरोड़ा, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतम मनन, विशेष सचिव, नमृता अग्रवाल, अतिरिक्त सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सायमा जमील, सचिव पूर्वी जिला प्राधिकरण भी रैली में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगे l
i

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ