रियो डी जनेरियो। दुबई के फुटबाल क्लब हाट्टा ने ब्राजील के फारवर्ड राफेल सिल्वा के साथ ऋण पर करार की घोषणा की है। सिल्वा को छह माह के ऋण पर हाट्टा ने टीम में शामिल किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हाट्टा क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी साझा की गई।
संयुक्त अरब अमीरात फुटबाल क्लब में 26 वर्षीय सिल्वा अपने हमवतन राफेल बास्टोस के साथ शामिल होंगे।
वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात लीग सूची में हाट्टा क्लब 12 मुकाबलों में से चार मुकाबलों में मिली जीत के साथ नौवें स्थान पर है। इस सूची में कुल 14 टीमें शामिल हैं।
अपने अब तक के करियर में सिल्वा ने पोतुर्गुएसा और वास्को डी गामा क्लब के साथ भी खेला है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले