नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवरोज के अवसर पर पारसी समुदाय को बधाई दी है।
कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “सभी को खासकर हमारे छोटे, प्यारे और अत्यधिक उपलब्धियां प्राप्त करने वाले पारसी समुदाय को नवरोज मुबारक हो। आने वाला साल खुशियों से भरा हो।”
मोदी ने भी ट्वीट करके पारसी समुदाय को बधाई दिया।
उन्होंने कहा, “पारसी समुदाय को नवरोज मुबारक। आने वाले साल में खुशियां और सद्भाव की भावना बढ़े। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी के सपने और महत्वाकांक्षाएं पूरी हों।”
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें