मुंबई : ‘मुन्ना माइकल’ में नजर आईं अभिनेत्री निधि अग्रवाल ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के निर्देशक श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं।
निधि ने एक बयान में कहा, “मैं श्री सर की अगली फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हूं। वह अद्भुत हैं और मुझे यकीन है कि मुझे उनसे और निर्माता प्रेरणा अरोड़ा (क्रिअर्ज एंटरटेंमेंट की) से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।”
उन्होंने कहा, “इस यात्रा को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं इसमें अपना शत प्रतिशत दूंगी।”
इतने कम समय में उनके प्रशंसकों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी है और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर जुड़ चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज