जम्मू,: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलीबारी में शुक्रवार को एक सैनिक शहीद हो गया। रक्षा सुत्रों ने बताया कि सेना के हवलदार एस. गुरुंग पाकिस्तान द्वारा नौशेरा सेक्टर के नियंत्रण रेखा पर की गई अकारण गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पाकिस्तान ने रात करीब 12.30 गोलीबारी की।
सूत्रों के अनुसार, “उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”
पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही नियंत्रण रेखा पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आए दिन गोलीबारी करता रहा है।
इस साल अब तक पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा और जम्मू एवं कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2,400 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि