चेन्नई| कार निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह एक जनवरी 2021 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में पांच प्रतिशत की वृद्धि करेगी। यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि निसान और डैटसन ब्रांडों के तहत बेचे जाने वाले सभी मॉडलों में मूल्य वृद्धि लागू होगी।
प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव के अनुसार, बढ़ती लागत के कारण कंपनी निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करने के लिए विवश है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ऑटोमोबाइल में जीएसटी सुधार ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ ग्रोथ और इनोवेशन को देंगे बढ़ावा
टाटा मोटर्स ने छह साल बाद दक्षिण अफ्रीका के यात्री कार बाजार में फिर से कदम रखा
केंद्र ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास किया लॉन्च