नई दिल्ली| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से दूसरी बार पूछताछ की। अतिरिक्त निदेशक मोनिका शर्मा की एक टीम द्वारा तीन घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया दोपहर करीब 2 बजे ईडी मुख्यालय से निकलीं।
इससे पहले, सुबह 11 बजे वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ ईडी कार्यालय पहुंचीं। सोनिया की खराब सेहत को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय एजेंसी ने प्रियंका को पूछताछ के दौरान ऑफिस में अलग कमरे में मौजूद रहने की इजाजत दी।
सोनिया 21 जुलाई को पहले दौर की पूछताछ के लिए दोपहर करीब 12.10 बजे ईडी मुख्यालय पहुंची थीं। उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।
राहुल गांधी मां को ईडी मुख्यालय पहुंचाकर जल्द ही निकल गए, मगर प्रियंका अपनी मां की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए वहां रुक गईं।
ईडी के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया से वही सवाल पूछे गए, जो राहुल गांधी से उनकी पांच दिनों की पूछताछ के दौरान पूछे गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि