नोएडा,(आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस टू क्षेत्र कचहरी स्थित एक कपड़े के गोदाम में हुई लगभग 60 लाख की चोरी का पुलिस ने महज़ 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाला गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। फरार आरोपी कपड़े के गोदाम का सिक्योरिटी गार्ड है। जिसने पूरी घटना का षड्यंत्र रचा था और फिर घटना को अंजाम दिया।
दरअसल, मंगलवार देर रात पीड़ित ने थाने को सूचना दी थी कि सोमवार की रात में अज्ञात चोर दीवार फांदकर गोदाम में घुसे और हॉजरी का कपड़ा चोरी कर ले गये। सूचना पर थाना फेस 2 नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सभी मिलकर चोरी करते हैं। 16 अक्टूबर की रात में गैंग ने फेस-2 नोएडा में बी-28 में एक गोदाम से हॉजरी का कपड़ा चोरी किया था और सोनीपत बेचने जाने वाले थे।
सेंट्रल नोएडा एडीसीपी हृदेश ने बताया कि चोरी करने वाले सात आरोपियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर कब्जे से 60 लाख का कपड़ा, घटना में इस्तेमाल गाड़ी, तीन चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने विनेश कुमार, जफर, अनुज, अरबाज, अनीश, खालिद और इरशाद को गिरफ्तार किया।
और भी हैं
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा, पीएम मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने दी बधाई
चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चार विकेट से न्यूजीलैंड को हराया, तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
चमोली में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन ने ली 8 लोगों की जान, बचाव अभियान समाप्त