नई दिल्ली: नई दिल्ली जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आयोजित कानूनी जन जागरूकता कार रैली का उद्घाटन प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा ने किया इस अवसर पर दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव कँवल जीत अरोड़ा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्राधिकरण के विशेष सचिव गौतम मनन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्राधिकरण की अतिरिक्त सचिव नमृता अग्रवाल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी मौजूद थे कानूनी जन जागरूकता के लगे बैनर की कारों का काफिला नई दिल्ली जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव सुमित आनंद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एवं अधिवक्ताओं के ग्रुप के साथ नई दिल्ली जिले के विभिन्न भागों में गया और शुरुवात की भैरों मंदिर की पीछे बने जे जे कॉलोनी क्लस्टर से जहा बस्ती की लोगो को बताया कि वे किस तरह विधिक प्राधिकरणों की ,मुफ्त कानूनी सहायता का लाभ उठा सकते है l
इस अवसर पर दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव कँवल जीत अरोड़ा ने बताया कि ऐसी रैली सभी 11 जिलों में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरणों द्वारा आयोजित की गयी है ताकि प्राधिकरण की सेवाओं की जानकारी घर घर तक पहुंच सके और कोई न्याय से वंचित ना हो सके l

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ