मुंबई| अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने देशभर में लॉकडाउन में दी गई ढील के मद्देनजर मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से घरों से जिम्मेदारी के साथ बाहर निकलने का आग्रह किया। परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बहुत से लोग अब घरों से बाहर निकल रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं है। अगर आपके पास खुशकिस्मती से विकल्प है तो घर पर रहें। उनके लिए और अपने लिए और अगर आपको बाहर जाना है, तो कृपया जिम्मेदारी से ऐसा करें।”
अभिनेत्री ने कहा कि अगर आप लोगों से मुलाकात करते हैं तो उस दौरान भी जिम्मेदारी व एहतियात के साथ मिले।
फिल्मों की बात करें तो परिणीति आगामी फिल्मों ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘साइना’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के रीमेक में नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज