इस्लमाबाद| पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने वित्त मंत्री इशाक डार को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया है।
देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय – राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने डार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
‘जियो’ टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, डार के खिलाफ अभियोग लगाए जाने के बाद उन्होंेने दोष स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
अब उन्होंने ऊपरी अदालत में अपील करने का फैसला किया है।
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने पनामा पेपर्स मामले में सर्वोच्च न्यायालय के 28 जुलाई के फैसले के संदर्भ में डार के खिलाफ ज्ञात आय से अधिक संपत्ति रखने को लेकर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया