सिडनी : पापुआ न्यू गिनी के आंतरिक इलाकों में छह तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां दो दिन पहले आए 7.5 तीव्रता के भूकंप की वजह से हुए भूस्खलन में कम से कम 31 लोग मारे गए थे और 300 अन्य घायल हो गए थे।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणी हाइलैंड्स प्रांत की राजधानी मेंडी से 90 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
इसी क्षेत्र में दो दिन पहले आए भूकंप से मेंडी क्षेत्र में 13 लोगों और कुंटुकु व बोसावा क्षेत्र में 18 अन्य की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को आए भूकंप से कम से कम चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया