नई दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट के विशिष्ट निर्देशों के अनुसार , नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा आज बंगाली मार्केट, बाबर रोड और उनके आसपास की गलियों, उप-गलियों, आवासीय परिसरों, पार्कों के सील किए गए हॉटस्पॉट क्षेत्र में एक व्यापक कीटाणुशोधन अभियान चलाया गया है।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( सीएमओ – प्रोजेक्ट्स), डॉ. शकुंतला श्रीवास्तव और निदेशक – बागवानी, श्री एस. चेलाहिया के नेतृत्व में 20 से अधिक लोगों की एक टीम ने क्षेत्र को कीटाणुरहित करने के लिए 1% हाइपोक्लोराइट के तरलघोल के 6000 लीटर कीटाणुशोधन द्रव्य का छिड़काव के लिये उपयोग किया।
इसके अलावा, दैनिक स्वच्छता गतिविधियां और डोर टू डोर कचरा संग्रहण में इस दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई, ये गतिविधियां नियमित आधार इन क्षेत्रों में जारी रही ।
इस के अलावा यहां आज कोविद 19( कोरोना वायरस ) के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क का उपयोग करने , सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करने और नियमित हाथ धोने के लिए वहां प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में जन संबोधन प्रणाली ( पीए सिस्टम ) के माध्यम से नियमित रूप से घोषणा भी की जाती रही।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ