नई दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सिंह को रविवार रात 8.45 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था।
एम्स के सूत्रों के अनुसार, सिंह को सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम्स में डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में थे और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया था।
उनका कोरोनावायरस टेस्ट भी किया गया था। उन्हें आईसीयू से एक निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
बरी किए जाने के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले-दिल्ली की जनता से माफी मांगें
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी