नई दिल्ली,:पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर एवं निगम पार्षद पटपड़गंज श्री बिपिन बिहारी सिंह ने राजकीय सर्वोदय विद्यालय पाकेट-4 मयूर विहार फेज-1 में उम्र +45 वर्ष के कोविड-19
से बचाव के लिए टीका लगवाने आ रहे लोगों को प्रोत्साहित किया और कहा जो लोग 45+ के हैं वह अपना आधार कार्ड ही लेकर आये और टीका लगवाये साथ ही नगर निगम से सेनेटाइजर करने वाली गाड़ी को मंगाकर वेक्सीनेशन सेन्टर को सेनेटाइज करवाया और निर्देश दिया कि जब वेक्सीनेशन चलेगा तब तक प्रति दिन इस परिसर को सेनेटाइज करना, ताकि लोग सुरक्षित रहें।
सभी से दो गज दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करते हुए सभी को वैश्विक महामारी से बचने के लिए टीका है जरूरी का संदेश दिया।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ