गुरुग्राम| रेयान इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में आठ सितंबर को एक सात वर्षीय छात्र का शव मिलने के 10 दिनों बाद सोमवार को स्कूल को दोबारा खोल दिया गया है।
हरियाणा सरकार द्वारा स्कूल प्रबंधन को निलंबित करने और गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह को नए व्यवस्थापक के तौर पर नियुक्त करने के बाद स्कूल को दोबारा खोला गया है।
किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए गुरुग्राम के भोंडसी में स्थित इस स्कूल परिसर में मीडिया के घुसने पर भी रोक लगा दी गई है।
सरकार ने कक्षा 2 के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है।
प्रद्युम्न को उसके पिता स्कूल छोड़कर आए थे, जिसके एक घंटे के भीतर ही प्रद्युम्न स्कूल के शौचालय में खून से लथपथ मृत पाया गया था।
प्रद्युम्न के पिता वरुण चंद्रा ठाकुर ने सर्वोच्च अदालत से अपने बेटे की हत्या के मामले की सीबीआई जांच पूरी होने तक स्कूल को बंद रखे का निर्देश देने की मांग की थी।
उन्होंने स्कूल के दोबारा खुलने पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि