अयोध्या:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामनगरी अयोध्या पहुंचने पर उनका हेलिपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने परिक्रमा की और हनुमानगढ़ी के अन्य मंदिरों का दर्शन किया। इस दौरान उन्हें मुकुट वाली पगड़ी पहनाई गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 वर्षो बाद अयोध्या की धरती पर कदम रखा है। आज वो भूमिपूजन कर ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भूमि पूजन पंडाल में पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पधारे संतों से मुलाकात की।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा