नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और रेल टिकट पाने में आसानी के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को नया यात्री मोबाइल एप ‘आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट’ लांच किया।
प्रभु ने इस बारे में कहा, “वर्तमान में ई-टिकटिंग प्रणाली से रोजाना 10 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं जोकि कुल बुकिंग का 58 फीसदी है। इसे बढ़ावा देने के लिए और प्रयोक्ताओं को आसानी के लिए एक नया एंड्रायड आधारित मोबाइल एप्लिकेशन ‘आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट’ विकसित किया गया है।”
उन्होंने कहा, “रेल कनेक्ट को अगली पीढ़ी की टिकटिंग प्रणाली के रूप में विकसित किया गया है जो उच्च प्रदर्शन क्षमता और उच्च सुरक्षा से लैस है।”
नया एप पहले से ज्यादा सुरक्षित है और इसमें पिन आधारित लॉग इन प्रणाली है, जिसमें बार-बार यूजरनेम और पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होती।
मंत्री ने कहा कि नया एप आईआरसीटीसी की ई-वॉलेट के साथ काम करेगा ताकि तेजी से और आसानी से भुगतान हो सके।
प्रभु ने बताया, “नए एप में 40 से ज्यादा बैंकों से नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, पेयू, मोबिक्विक आदि से भुगतान की सुविधा है।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि