लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को सस्पेंड कर दिया। मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था लागू नहीं कर पाने के आरोप को देखते हुए यह कदम उठाया है। उन्हें अब डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ भेज दिया गया है।
दीक्षित को हाल ही में 16 जून को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया था। उन्हें सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के स्थान पर एसएसपी बनाया गया था।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय अधिकारी के खिलाफ पुलिस ट्रांसफर और पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के कई आरोपों की वजह से लिया गया है। दीक्षित पर जिले में कानून-व्यवस्था लागू नहीं करने का भी आरोप था।
दीक्षित पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के आदेश की अवहेलना का भी आरोप था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि