नई दिल्ली। भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अफसर संजय कुमार का कोविड 19 से निधन हो गया। उनका दिल्ली के जीटीबी हास्पिटल में इलाज चल रहा था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अफसर संजय कुमार, बतौर डिप्टी डायरेक्टर(मीडिया एवं कम्युनिकेशन) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की पब्लिसिटी का कार्य देखते थे। वह पर्यटन मंत्रालय के प्रचार-प्रसार की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी देखते थे। भारतीय सूचना सेवा के अफसर के तौर पर वह 34 वर्षों तक सक्रिय रहे। वह एनसीआरटी के पीआरओ की जिम्मेदारी पूर्व में देख चुके थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अफसरों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ