संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावती’ 25 जनवरी को ‘पद्मावत’ के रूप में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म ‘पद्मावत’ को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जाएगा।
‘पद्मावती’ पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन करणी सेना ने दावा किया कि इस फिल्म में राजपूत समुदाय से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों को सही नहीं, बल्कि गलत रूप में दिखाया गया है।
‘पद्मावती’ के खिलाफ आंदोलन में करणी सेना का साथ गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव तक देश में सत्तारूढ़ भाजपा ने भी दिया था। भाजपा का हालांकि दावा है कि वह जाति की राजनीति नहीं करती।

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज