निझनी नोवोगोरोड (रूस) : फ्रांस ने शुक्रवार को निझनी नोवोगोरोड स्टेडियम में खेले गए मैच में उरुग्वे को 2-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बना ली। फ्रांस के लिए राफेल वरान ने 40वें मिनट में तो वहीं एंटोनी ग्रीजमैन ने 61वें मिनट में गोल किए। फ्रांस 2006 के बाद से पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा है। वह छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।

यह मैच दोनों टीमों के डिफेंस की अग्निपरीक्षा था, जिसे फ्रांस ने जीत लिया। उसके लिए हालांकि उरुग्वे के डिफेंस को तोड़ना आसान नहीं रहा। काफी प्रयासों के बाद वह 40वें मिनट में फ्री किक के दम पर उरुग्वे पर 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब रही।
वहीं दूसरा गोल उरुग्वे के गोलकीपर फर्नाडो मुसलेरा की गलती से हुआ है। ग्रीजमैन ने बॉक्स के बाहर से शॉट लिया जो सीधा मुसलेरा के हाथों में गया, लेकिन गेंद उनके हाथ से झटक गई और नेट में चली गई।
यहां से उरुग्वे के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया था। फ्रांस ने अपने डिफेंस को आखिरी पलों में और मजबूत किया और इसी कारण उरुग्वे एक भी गोल नहीं कर पाई।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले