पेरिस : स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर लॉरियस अवॉर्ड्स के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं। वर्ल्ड नम्बर-1 फेडरर ने इस पुरस्कार समारोह में दो पुरस्कार-‘स्पोट्समैन ऑफ द ईयर और ‘कमबैक ऑफ द ईयर’ जीते हैं।
इस प्रकार से फेडरर ने इस बार पांचवीं और छठी बार लॉरियस अवॉर्ड्स जीते हैं।
फेडरर ने साल 2017 में आस्ट्रेलिया ओपन और विबंलडन जीतने के साथ ही शानदार तरीके से वापसी की थी।
इन पुरस्कारों को जीतने के बाद फेडरर ने कहा, “मेरे लिए यह काफी खास पल है। हर कोई जानता है कि मेरे लिए यह पुरस्कार कितना महत्व रखते हैं। इसलिए, एक और पुरस्कार जीतना बेहतरीन होता, लेकिन दो एक साथ जीतना एक अनूठा सम्मान है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले