मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सितम्बर से फिल्म ‘बागी-2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में टाइगर के लुक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
इस फिल्म में टाइगर को छोटे बालों में देखा जाएगा, इस वजह से वह अपने नए लुक को टोपी के जरिए छिपाए हुए दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BbBRtIxD4Kt/
यही वजह है कि टाइगर आजकल सार्वजनिक स्थानों पर टोपी पहने नजर आते हैं।
हाल ही में टाइगर के बागी-2 के लुक को कैमरे में कैद किया गया। इस तस्वीर में टाइगर बेहद छोटे बाल और हल्की दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में टाइगर की टीशर्ट पर लगे खून के दाग देखे जा सकते हैं। इससे पता चलता है कि उनकी यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।
‘बागी-2’ 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज