नोएडा। टीवी शो बिग बॉस के घर में 105 दिन गुजार कर बिग बास-10 के विजेता बने मनवीर गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
मंगलवार को मनवीर के नोएडा आगमन पर उनके समर्थकों ने हुड़दंग मचाते हुए सदरपुर पुलिस चौकी के सामने मार्ग अवरुद्ध कर दिया था।
जिस पर सेक्टर-39 थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया मनवीर के आगमन पर सेक्टर-46 में उनके स्वागत समारोह की अनुमति ली गई थी।
लेकिन उनके समर्थकों ने सदरपुर पुलिस चौकी के सामने स्वागत के चक्कर में जाम लगा दिया था।
(आईएएनएस)

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज