नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार नौका हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की राशि मुहैया कराने की अनुमति दे दी।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा के सबलपुर दियारा क्षेत्र में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया था।
इस दौरान दियारा से लोगों को लेकर लौट रही एक नाव गंगा नदी में पलट गई। कहा जा रहा है कि इस नाव पर क्षमता से अधिक लोग बैठे थे।
इस हादसे में लगभग 20 लोग लापता हैं जबकि नदी से बचाए गए आठ लोगों का पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। (आईएएनएस)

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि