नई दिल्ली : ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ ने कहा है। कि बिहार में चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार सिर्फ घोषणाएं करके और प्रधानमंत्री से करवा कर सिर्फ बिहार वासियों को झूठे सपने ही दिखा रही है। आसिफ ने कहा कि आखिर पिछले 15 साल से सरकार क्या कर रही थी। जो। अब जाकर उसको उद्घाटनों की याद आयी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले ही किशनगंज में एक नवनिर्मित पुल ही गिर गया था जिसका उद्घाटन हुआ था।
आसिफ ने कहा कि असल में बिहार सरकार पिछले 15 सालो से सिर्फ भृष्ठाचार में ही लगी हुई थी। और अब चुनाव आते ही उसने बिहार के लोगो को झूठे सपने दिखाने शुरू कर दिए है। लेकिन बिहार की जनता के सामने सारा सच आ रहा है। आसिफ ने कहा कि अब बिहार की जनता बीजेपी और जेडीयू के जाल में फसने वाली नहीं है। इस बार बिहार में बिहार की जनता की वास्तविक सरकार होगी। और इस बार बीजेपी जदयू सरकार अपना झोला उठाकर चलेगी।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ