नई दिल्ली| भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास गुप्ता का बुधवार को लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 साल के थे।
दास 2004-2009 के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में इस्पात मंत्री रहे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास के बेटे अखिलेश दास लखनऊ के मेयर भी रहे।
दास तीन बार (दो बार कांग्रेस से और एक बार बहुजन समाज पार्टी से) राज्यसभा सदस्य रहे।
दास मई 2003 से दिसंबर 2005 के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के संसदीय दल के सचिव भी रहे।
वह बसपा के महासचिव रहे। नवम्बर, 2014 में उन्होंने बसपा छोड़ दी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले