नई दिल्ली : इस सप्ताह सामने आए तीन नए वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक जौहरी, एक व्यापारी और एक लोकसेवक के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। सीबीआई ने गुरुवार को द्वारका के एक हीरा आभूषण निर्यातक द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल के खिलाफ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 389.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
सीबीआई ने बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायत पर गलत दस्तावेज बनाकर ऋण हासिल करने के लिए व्यापारी अमित सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इसी के साथ सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक इंदर चंद चुंदावत के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ