ग्लासगो (स्कॉटलैंड)| भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और पुरुष खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत ने अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बुधवार को जहां एक ओर महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में सायना ने स्विट्जरलैंड की सबरीना जेक्वेट को मात दी, वहीं पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रणीत ने इंडोनेशिया के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को हराया।
सायना ने सबरीना के खिलाफ खेला गया मैच 33 मिनट के भीतर बड़ी आसानी से 21-11, 21-12 से जीत लिया।
सायना को पहले राउंड में बाई मिली थी और उन्होंने दूसरे दौर से सीधे टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की है।
प्रणीत के लिए हालांकि, गिनटिंग के खिलाफ मिली जीत आसान नहीं रही। उन्होंने एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में संघर्ष करते हुए 14-21, 21-18, 21-19 से जीत हासिल की।
दोनों खिलाड़ियों के बीच खेला गया तीसरा गेम बेहद रोमांचक रहा। तीसरे निर्णायक गेम में प्रणीत ने 12-18 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार आठ अंक अर्जित किए और एकमात्र अंक गंवाते हुए 21-19 से गेम जीत मैच अपने नाम कर लिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले