कोयंबटूर : तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में बुधवार तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका। हमलावर तिपहिया वाहन पर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह हमला भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच.राजा के सोशल मीडिया पर उस संदेश के आने के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें राजा ने कहा था कि समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई.वी.रामासामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा भी गिराई जाएगी।
हालांकि, एच.राजा ने अपने संदेश पर हुए विवाद के बाद इसे सोशल मीडिया से हटा दिया था।
गौरतलब है कि मंगलवार को वेल्लूर जिले के तिरुपतूर में पेरियार की प्रतिमा को नष्ट करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि