नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में नतीजे उम्मीदों के अनुरूप रहेंगे।
राजनाथ ने संसद के बाहर संवाददाताओं को बताया, “नतीजे हमारी उम्मीदों मुताबिक ही हैं। हम दोनों राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।”
यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लोगों के विश्वास की पुष्टि करते हैं? इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा, “हां, यकीनन यह मोदी के विकास कार्यों में लोगों की आस्था को दर्शाता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें