✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

भाजपा

भाजपा ने बनाया राहत पहुंचाने का रिकॉर्ड, 24 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया भोजन-राशन

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने लॉकडाउन के दौरान राहत कार्यो का रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में 18 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा ने 24 करोड़ से अधिक लंच पैकेट और राशन किट का वितरण किया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पांच करोड़ से ज्यादा फेस कवर भी बांटे हैं। आंकड़ों के लिहाज से इसे दुनिया में किसी राजनीतिक पार्टी का सबसे बड़ा राहत अभियान बताया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को सेवा कार्यो की रिपोर्ट जारी की। 24 मार्च को लगे लॉकडाउन के बाद से 23 मई तक अब भाजपा ने कुल 19.28 करोड़ भोजन पैकेट, 4.86 करोड़ से अधिक राशन किट का वितरण किया है। इस प्रकार भोजन और राशन वितरण का आंकड़ा 24 करोड़ के पार पहुंचता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अपील पर 8.23 लाख कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर राहत अभियान में भाग लिया। कुल 907 संगठनात्मक जिलों के 13796 मंडलों में पार्टी लॉकडाउन के दौरान सेवा कार्यों का संचालन कर रही है। खास बात है कि कुल 4.48 लाख से अधिक कार्यकर्तरओ ने बीमार और वृद्धों की देखभाल का बीड़ा उठाया है। कोरोना वारियर्स को धन्यवाद देने के लिए भाजपा ने कुल 12.87 लाख से अधिक बूथों पर ‘थैंक्यू कोरोना वारियर्स’ हस्ताक्षर अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीएम केयर फंड में अपील की थी। इस मामले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलचस्पी दिखाई है। अब तक 53.87 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने पीएम केयर में दान किया है।

–आईएएनएस

About Author