जयपुर : राजस्थान के नाथद्वारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कल्याण सिंह का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 58 वर्षीय कल्याण सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे।
मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे ने सिंह के निधन पर शोक जताया है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
–आईएएनएस
और भी हैं
शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी हुईं भावुक, ‘सिंदूर का बदला लिया’
यूपीः युवक को पाकिस्तान के समर्थन में कमेंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे