अगरतला: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक रेबती मोहन दास को शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वह इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। व्यापार के क्षेत्र से वाम राजनीति में शामिल होने वाले दास(67) ने 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। वह प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं।
दास ने सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों से सहयोग करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री व सदन के नेता बिप्लव कुमार देब और विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने दास को विश्वास दिलाया है कि वे सदन को सुचारू रूप से चलाने में उनकी मदद करेंगे।
अस्थायी अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने यह चुनाव करवाया।
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें