नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह सप्ताह भारतीय सिनेमा के लिए भयानक रहा है और अभिनेता बहुत याद आएंगे। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर जी हमारे बीच नहीं रहे, यह भारतीय सिनेमा के लिए भयानक सप्ताह है। पीढ़ी दर पीढ़ी उनका प्रशंसक वर्ग रहा है। अद्भुत अभिनेता को बहुत याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।”
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 67 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज