नई दिल्ली| भारत व चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव अपने चरम पर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत शांति चाहता है, लेकिन वह उकसाने पर हर हाल में मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी पर चीनी सेना के साथ हुई झड़प में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोदी ने कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई रोक नहीं सकता।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि