भुवनेश्वर : भारत ने मंगलवार को मध्यम दूरी की स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 2 का ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को बालासोर जिले के एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के लॉन्च कॉप्लेक्स-4 से दागा गया।
यह परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने नियमित परीक्षण अभ्यास के तहत किया है।
अग्नि 2 मिसाइल पहले ही भारतीय सेना का हिस्सा है।
दो चरणों वाली अग्नि-1 मिसाइल में एक उच्चस्तर की नौवहन प्रणाली है। यह दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।
20 मीटर लंबी व 17 टन वजनी अग्नि-2 एक हजार किलोग्राम तक मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि