भारत में कोरोना : 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज़्यादा 9,851 नए मामले, सबसे ज़्यादा 273 मौतस्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,26,770 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है.नई दिल्ली: दुनियाभर के तमाम देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (COVID-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा जानें ले चुका है.
दुनियाभर में 64 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. यह आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,26,770 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है.
देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं और संक्रमण से मौतें हुई हैं. अभी तक 6,348 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1,09,462 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह 48.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है. देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

और भी हैं
कोरोना गार्ड: भारत का पहला हल्का ऑक्सीजन कनस्तर दिल्ली में लॉन्च किया गया
दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि
महाराष्ट्र में कोरोना के 84 नए मामले मिले, इस साल अब तक सात की मौत