मुंबई: हास्य कलाकार व अभिनेता कीकू शारदा का कहना है कि वह ऐसा काम चाहते हैं, जो मजेदार हो। उन्हें उबाऊ काम करने में दिलचस्पी नहीं है।
कीकू ने कहा, “मैं वहां काम करना चाहता हूं जहां मुझे आनंद मिले। मैं ऐसा काम करना नहीं चाहता जहां मेरा दिन उबाऊ रहे, कॉमेडी से आपको ऊबने का मौका नहीं मिलता।”
उन्होंने कहा, “आपका दिन मजे में बीतना चाहिए और आपको काम का आनंद मिलना चाहिए। अगर मुझे हास्य किरदार न चुनने का विकल्प दिया गया तो मैं फिल्मों में अन्य भूमिकाओं की तलाश करूंगा।”
कीकू अनंग देसाई के शो ‘पार्टनर-ट्रबल हो गई डबल’ में पुलिस अधिकारी मानव अनंग देसाई की भूमिका में नजर आएंगे। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल सब पर होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर बढ़ा विवाद: मौलानाओं ने कंटेंट पर उठाए सवाल, कहा- ‘बंटवारे को बढ़ावा देती है फिल्म’
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी