भोपाल : मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना के 10 दौर पूरे हो चुके हैं और दोनों ही स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। 10वें दौर की मतगणना पूरी होने पर कोलारस में कांग्रेस ने 3,425 और मुंगावली में 3,602 वोटों की बढ़त बनाई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 10वें दौर की मतगणना में दोनों स्थानों पर कांग्रेस आगे चल रही है। कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को 37,370 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को 33,945 वोट मिले हैं।
मुंगावली में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 37,708 वोट जबकि भाजपा की बाई साहब को 34,106 वोट मिले हैं।
इससे पहले आठवें दौर की मतगणना में कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी को 30,839 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी को 28,230 वोट हासिल हुए। वहीं, अशोक नगर की मुंगावली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को 30,738 और भाजपा प्रत्याशी बाई साहब को 27,346 वोट हासिल हुए।
शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। कोलारस सीट पर मतों की गणना के लिए 23 दौर होंगे जबकि मुंगावली में 19 दौर की मतगणना होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि