भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को छह माह की सेवावृद्धि मिल गई है और अब वे 31 मई 2023 तक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे और एक्सटेंशन के साथ आगामी छह माह तक इस पद पर बने रहेंगे।
केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नौ नवंबर को एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसके आधार पर सेवावृद्धि दी गई है।
केंद्र सरकार से सेवा वृद्धि का आदेश जारी होने के बाद मुख्य सचिव बैंस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और चौहान ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।
— आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि