भोपाल| मध्य प्रदेश में आमजन को चिकित्सकीय सुविधा घर पर ही मुहैया करने के लिए ”वैद्य आपके द्वार ” योजना शुरु की गई है। इस योजना में आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दे रहे है। आयुष योजना में तीनों विधाओं आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी का लाभ लिया जा सकता है। आमजन एन्ड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टोर से ‘आयुष क्योर’ एप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
बताया गया है कि आयुष विभाग ने सामान्य जन को आयुष स्वास्थ्य सेवा सहजता से घर पर ही सुलभ कराने के उददेश्य इस योजना का लाभ टेलीमेडिसिन एप के माध्यम से उपलब्ध कराया है। इस मोबाइल एप आयुष क्योर का रोगी तथा चिकित्सक दोनों उपयोग कर सकेंगे। इसके द्वारा रोगी सीधे वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। चिकित्सक द्वारा बताये गये आवश्यकता होने पर विभिन्न जाँचों को कराकर अपलोड भी कर सकेंगे। इसके आधार पर चिकित्सक परामर्श दे सकेंगे। अधिक आवश्यक होने पर ही चिकित्सक चिकित्सालय में रोगी को बुलायेगें।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि