कोलकाता | पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को यहां कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य सचिवालय में यहां मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद लिया गया।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। हम सभी सहमत हैं। इसलिए मैंने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि