नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके महान आदर्शो से दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरणा मिली है।
मोदी ने महात्मा गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, “गांधी जयंती पर बापू को नमन करता हूं। उनके महान आदर्शो से विश्व के लाखों लोग प्रेरित हुए हैं।”
मोदी ने राजघाट जाकर बापू की समाधि पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर हुआ था।
उनके जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
हिंदू राष्ट्रवादी नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गांधीजी की हत्या कर दी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि